मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला में 73 वर्षीय के बुजुर्ग ने 13 साल की बच्ची को अपने घर बुलाया और बुरी नीयत से उसे दबोच लिया। अधेड़ ने सारी हदें पार कर दी और हैवानियत करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आकर बच्ची को बुजुर्ग से बचाया। बच्ची के परिजनों ने थाने में बुजुर्ग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव नावला निवासी करीब 73 वर्षीय इंतजार पुत्र अली मोहम्मद ने पड़ोस में ही रहने वाली एक 13 वर्षीय किशोरी को किसी बहाने अपने घर में बुलाया।कुछ देर उसने बच्ची के साथ इधर-उधर की बातें की, फिर अचानक बुजुर्ग इंतजार के दिल में किशोरी के प्रति हैवानियत आ गई।और उसने बुरी नीयत से किशोरी के कपड़े फाड़ दिए ।किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे।तब जाकर उसने किशोरी को बुजुर्ग से छुड़ाया।किशोरी के परिजनों ने इस मामले की जानकारी थाना पुलिस को देकर बुजुर्ग इंतजार के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया।थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने बताया कि आरोपी को नावला ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।










Discussion about this post