मुजफ्फरनगर। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात दरोगा संजीव कुमार उस समय घायल हो गए जब नशे में धुत एक बाइक सवार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना गुरुवार दोपहर उस समय हुई जब सब-इंस्पेक्टर भूराहेड़ी चेक पोस्ट से फलौदा कट की ओर जा रहे थे।
जैसे ही संजीव कुमार सलेमपुर कट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक चला रहा युवक अचानक पीछे से उनकी बाइक में टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद दरोगा संजीव कुमार को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, युवक इस कदर नशे में था कि वह अपना नाम और पता भी नहीं बता सका। उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।










Discussion about this post