मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र में अपनी ही जमीन पर प्लाटिंग कर रहे एक व्यक्ति पर बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और प्लाटिंग की नींव भी नष्ट कर दी। पीड़ित ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला बाग जानकीदास निवासी हसन पुत्र हमीद ने आज अपने परिजनों के साथ एसएसपी अभिषेक सिंह को एक शिकायती पत्र देकर बताया कि विगत 15 मार्च को वह अपने भाई हाजी कमर व हसन हसीन के साथ गांव मझेडा थाना शाहपुर में अपनी जमीन पर प्लाटिंग कर रहे थे। तभी वहां पर गांव मझेडा निवासी सोनू, ईश्वर, सोम पुत्रगण कल्लू, अतुल, मित्ता, सचिन आदि समेत आधा दर्जन लोगों ने धारदार हथियारों से लैस होकर हमला कर हसन व कमर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने नींव भी खुर्द-बुर्द कर दी है।
गंभीर हालत में शाहपुर अस्पताल से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं और समझौता करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसएसपी से कारवाई की गुहार लगाई है।










Discussion about this post