Tuesday, April 14, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home मुज़फ़्फ़रनगर

मुजफ्फरनगर में बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने का बीड़ा नगर पालिका चेयरमैन ने उठाया, जाने

नगर पालिका बंदर पकड़ने के अभियान का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू कर रही है, इससे पहले अभियान में 250 बंदरों को जंगल में छोड़ा जा चुका है।

admin by admin
February 26, 2025
in मुज़फ़्फ़रनगर
मुजफ्फरनगर में बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक को खत्म करने का बीड़ा नगर पालिका चेयरमैन ने उठाया, जाने
0
SHARES
272
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। जिले के नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बुधवार को बताया कि नगर पालिका प्रशासन नगर की जनता के हितों की रक्षा के साथ ही समस्याओं के निराकरण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।

लेकिन कुछ लोग अपनी नकारात्मक मानसिकता के कारण जनहित में किए जा रहे कार्यों को नजरअंदाज कर रहे हैं और अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय आरोप लगाकर जनता को गुमराह व भ्रमित कर रहे हैं। वह स्वयं जानती हैं कि नगरीय क्षेत्र में बंदरों व आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर है, इसके लिए नगर पालिका ने सबसे पहले बंदरों को पकड़ने का काम किया और चूंकि आवारा कुत्तों को पकड़ने का कोई नियम नहीं है, लेकिन फिर भी हम स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इसका समाधान निकालने में लगे हुए हैं।

नगर पालिका बंदर पकड़ने के अभियान का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू कर रही है, इससे पहले अभियान में 250 बंदरों को जंगल में छोड़ा जा चुका है। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक महिला पार्षद ने आरोप लगाया है कि बंदरों से निजात दिलाने के लिए उन्होंने बोर्ड बैठक में आवाज उठाई थी लेकिन नगर पालिका ने कुछ नहीं किया और इसी कारण उन्होंने बोर्ड बैठक में जाना बंद कर दिया है।

Related posts

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

मुजफ्फरनगर के नौनिहालों को मिला सेहत का ‘सुरक्षा कवच’: CMO ने खुद पिलाई विटामिन-A की खुराक, जिले में अभियान का शंखनाद

December 26, 2025
मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

मुजफ्फरनगर में ‘करोड़पति’ बनने के सपने पर फिरा पानी! हरिद्वार की कंपनी करोड़ों समेटकर हुई रफूचक्कर, कलेक्ट्रेट पर पीड़ितों का हाहाकार

December 26, 2025

इस संबंध में नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पालिका प्रशासन जनहित के लिए संवेदनशीलता से काम कर रहा है। जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरा बोर्ड मिलकर कई निर्णय ले रहा है। नगर पालिका ने काफी समय पहले शहरी क्षेत्र से बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू किया है। बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद पालिका ने अन्वी इंटरप्राइजेज को बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया है, जिसमें प्रति बंदर 500 रुपये का भुगतान किया गया है।

मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि पहले चरण में ठेकेदार फर्म ने विशेष टीम बुलाकर शहरी क्षेत्र में अभियान चलाकर ढाई सौ बंदरों को पकड़कर शुक्रतीर्थ के जंगल में छोड़ दिया है। इस अभियान के दूसरे चरण को शुरू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसका शुभारंभ 27 फरवरी गुरुवार से शहर के वार्ड 49 से किया जाएगा। टीम अपनी तैयारियों के साथ शहर में आ गई है।

बुधवार को महाशिवरात्रि होने के कारण यह अभियान शुरू नहीं हो सका। इसके साथ ही शहर में बढ़ रही आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए भी पालिका पूरी गंभीरता से काम कर रही है। लेकिन पशु क्रूरता नियमों के चलते आवारा कुत्तों को पकड़ा नहीं जा सकता, इसके लिए हमने नियमानुसार उनकी नसबंदी करने पर विचार किया है। इसके लिए हमने स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सक व टीम की मांग की है। पालिका को जल्द ही टीम मिलने का आश्वासन मिला है। टीम मिलने के बाद पालिका शहर के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों की नसबंदी करने का काम करेगी, ताकि उनकी नस्ल को रोका जा सके।

चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि हम सभी जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से बंधे हैं। हमें बोर्ड बैठक में आकर जनता के हितों के लिए अपनी बात रखनी चाहिए। बोर्ड बैठक में न आना या उसका बहिष्कार करना यह साबित करता है कि ऐसी सोच वाले लोग न तो जनता के हितों के प्रति वफादार हैं और न ही जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निभाने में सक्षम हैं। अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। हमें जनता के बीच रहना है और चुनौतियों से निपटते हुए जनता के लिए काम करना है, इसीलिए जनता ने हमें वोट देकर यहां भेजा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर समस्या के लिए पालिका प्रशासन पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेगा। अभियान के दौरान कोई भी व्यक्ति नगर निगम के मुख्य कार्यालय या पटेल नगर स्थित उनके कैंप कार्यालय में आकर अपने क्षेत्र में बंदरों को पकड़वाने के लिए अपनी समस्या रख सकता है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: जाट आरक्षण और सामाजिक कुरीतियों पर सिसौली में होगी महापंचायत, प्रचार रथ हुए रवाना

Next Post

पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी का वीडियो पोर्न साइट को बेचकर पैसे कमाए, आरोपी यहीं नहीं रुका , फिर किया ऐसा बड़ा कांड…….

Next Post
पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी का वीडियो पोर्न साइट को बेचकर पैसे कमाए, आरोपी यहीं नहीं रुका , फिर किया ऐसा बड़ा कांड…….

पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी का वीडियो पोर्न साइट को बेचकर पैसे कमाए, आरोपी यहीं नहीं रुका , फिर किया ऐसा बड़ा कांड.......

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का जताया विरोध, एक प्रतिनिधिमंडल ने SSP संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की।

मुजफ्फरनगर में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का जताया विरोध, एक प्रतिनिधिमंडल ने SSP संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की।

4 months ago
मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत ने इंडिगो किराए में उछाल को बताया “खुली लूट”, “श्री अन्न योजना” के पीछे छिपे हैं बड़े राज!

मुजफ्फरनगर: राकेश टिकैत ने इंडिगो किराए में उछाल को बताया “खुली लूट”, “श्री अन्न योजना” के पीछे छिपे हैं बड़े राज!

4 months ago
मेरठ में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन: शराब की दुकान के खिलाफ फूल लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट

मेरठ में छात्राओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन: शराब की दुकान के खिलाफ फूल लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट

1 year ago
भाजपा से टिकट फाइनल, मिलने पहुंचे पत्रकार तो पशुओं को चारा डालती मिली विक्रम सैनी की पत्नी, चुनाव को लेकर दिया ये बडा बयान, देखें वीडियो

भाजपा से टिकट फाइनल, मिलने पहुंचे पत्रकार तो पशुओं को चारा डालती मिली विक्रम सैनी की पत्नी, चुनाव को लेकर दिया ये बडा बयान, देखें वीडियो

3 years ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In