आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि यहां एक पति ने अपनी दिव्यांग पत्नी की अश्लील तस्वीरें बेच दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पति पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी के सोने के बाद उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाता था। दावा है कि दहेज न मिलने पर पति ने अपनी पत्नी की तस्वीरें पोर्न साइट्स पर बेचना शुरू कर दिया। पति अपनी पत्नी से दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था। पैसे न मिलने पर पति ने उसकी अश्लील तस्वीरें बेचना शुरू कर दिया।
इसके बाद जब पत्नी को मामले की जानकारी हुई और उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। अब पीड़िता के पिता ने महिला थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक दिव्यांग युवती की शादी 24 अक्टूबर 2023 को फतेहपुर सीकरी निवासी युवक से हुई थी।
शादी के दौरान युवती के पिता ने 15 लाख रुपये खर्च किए थे। निकाह में दूल्हे को बाइक, नकदी और जेवर दिए गए थे। शादी के बाद भी युवक अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये और एक मकान की मांग करने लगा। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
एफआईआर के मुताबिक पति नग्न अवस्था में शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो और फोटो बना लेता था। जब पत्नी ने विरोध किया तो पति ने कहा कि अगर हमारी अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो मैं इन फोटो और वीडियो को वायरल कर पैसे ऐंठ लूंगा। पत्नी ने पति की शिकायत ससुराल वालों से की, लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे का साथ दिया।
आरोप यह भी है कि जब पत्नी ने बार-बार विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता के पति ने बताया कि अतिरिक्त दहेज मिलने के बाद दामाद ने बेटी के फोटो और वीडियो पोर्न साइट और दोस्तों को भेज दिए हैं, जहां से उसे काफी पैसे मिलते हैं।
महिला थाना प्रभारी पूनम रानी ने बताया कि लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 351(2), 352, 115(2), 85 और दहेज निषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 और 3 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर के बाद मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post