खतौली। मुजफ्फरनगर के खतौली देहात क्षेत्र के भूड़ स्थित मोहल्ला गीतापुरी की महिलाओं ने थाने पहुंचकर एक दंपती पर सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मोहल्ले की महिलाओं के साथ थाने पहुंची श्रीमती राजकुमारी ने पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा को बताया कि एक महिला व उसके पति ने उसे सरकारी सहायता दिलाने का झांसा देकर उससे मोटी रकम ठग ली है।
पति की मौत के बाद दंपत्ति ने उसे सरकार से लाख रूपये की आर्थिक सहायता दिलाने की बात कही थी। इसके बदले उससे 5० हजार रूपये लिये थे। इसके अलावा ल पैदा होने पर दी जाने वाली आर्थिक सहायता के नाम पर कई महिलाओं से रकम वूसली गई है। सरकारी सहायता न मिलने पर दी गई रकम वापस मांगी तो आरोपी दम्पति गाली गलौच पर उतर आये है।
पता चला है कि दम्पति मुजफ्फरनगर का रहने वाले है, जो इस तरह के गोरखधंधे में धन वसूलती रही है। पीडि़त महिलाओं ने पुलिस से दंपति के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।










Discussion about this post