मेरठ। अखिल भारतीय शुगर मिल एवं डिस्टिलरी मजदूर महासंघ का दो दिवसीय त्रिवार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को मेरठ के गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। इस अधिवेशन में नागपुर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और अतिथियों का पटका पहनाकर सम्मान करने के साथ हुआ। अधिवेशन में पिछले तीन वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने देशभर में संगठन की गतिविधियों और मजदूरों के हित में चल रहे प्रयासों को साझा किया। नागपुर से आईं नीता विवेक चौबे ने जानकारी दी कि उत्तर प्रदेश में शुगर व डिस्टलरी कर्मचारियों के वेतन व सुविधाओं को लेकर त्रिपक्षीय समिति का गठन हो चुका है और जल्द ही इस पर वार्ता के बाद निर्णय लिया जाएगा।
जिला अध्यक्ष विवेक शर्मा ने महासंघ का संक्षिप्त इतिहास साझा करते हुए बताया कि इसकी स्थापना 26-27 मार्च 1996 को गोरखपुर में हुई थी। पहले अध्यक्ष कर्नाटक के श्री एस. कृष्णय्या चुने गए थे।











Discussion about this post