शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस और मंदिर के प्रधान दोनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि जब उसने मंदिर प्रधान द्वारा छेड़छाड़ की शिकायत की तो कोतवाली पुलिस ने उल्टा उसके पति को ही उठा लिया और थाने में उसे थर्ड डिग्री दी।
मोहल्ला पंसारियान, बड़ी माता मंदिर रोड निवासी अन्नू पत्नी रविसन उर्फ सोनू ने इस मामले में बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव के साथ पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम से मुलाकात की। महिला ने बताया कि 6 जून को मंदिर के प्रधान धनेन्द्र संगल उर्फ भूचल, निवासी बच्चा पार्क, शामली ने मजदूरी के पैसे देने के बहाने उसके पति को मंदिर के पास कमरे में बुलाया और बदनीयत से खींचने की कोशिश की। इस संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी।
महिला का आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय 21 जून को शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच शहर कोतवाली के दरोगा राजकमल उनके घर पहुंचे और गाली-गलौच कर उसके पति को जबरन गाड़ी में डालकर थाने ले गए। महिला ने कहा कि बिना किसी अपराध के पति को रातभर थाने में रखा गया और थर्ड डिग्री टॉर्चर दिया गया। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।











Discussion about this post