Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी में 5 साल की मासूम को अगवा कर दरिंदगी, फिर गला घोंटकर की हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव

रविवार देर रात मासूम का शव गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास मिला। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

admin by admin
May 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी में 5 साल की मासूम को अगवा कर दरिंदगी, फिर गला घोंटकर की हत्या, कब्रिस्तान के पास मिला शव
0
SHARES
122
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बस्ती।  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम का अपहरण कर उसके साथ दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रविवार देर रात मासूम का शव गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास मिला। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे।

मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने जांच के दौरान 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की है।

जानकारी के अनुसार, पांच वर्षीय मासूम पास के ही एक स्कूल में कक्षा एक की छात्रा थी। रविवार दिन में उसकी दादी किसी के घर गई थीं। दोपहर करीब दो बजे बच्ची उन्हें खोजते हुए घर से निकली। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

रात करीब आठ बजे तक तलाश के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने लालगंज थाने में सूचना दी। मासूम के लापता होने की सूचना पर थाना प्रभारी लालगंज शशांक शेखर राय टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।

देर रात एसपी अभिनंदन भी एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार, मुंडेरवा व कलवारी थाने की पुलिस लेकर गांव पहुंच गए। तलाश के दौरान रात करीब 12 बजे गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मासूम का शव मिला।

रविवार को दोपहर मासूम के गांव में रेडीमेड कपड़े बेचने एक फेरी वाला आया था। मासूम के पिता ने भी अपने लिए बनियान खरीदी। मोहल्ले के कुछ बच्चे फ्रॉक और घाघरा खरीद रहे थे। मासूम ने भी अपने पिता से घाघरा खरीदने के लिए कहा। उसके पिता ने कहा कि जाओ दादी को ढूंढ़कर लाओ, वह अगर पैसा दे देंगी तो तुम्हारे लिए घाघरा खरीद दूंगा।

मासूम दौड़ते हुए गांव में दादी को ढूंढ़ने निकली मगर लौटकर नहीं आई। मासूम के पिता ने बताया कि उसकी बेटी का गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा एक में इसी साल दाखिला हुआ था। पिता के मुताबिक, उसकी दोनों किडनी खराब है और चिकित्सालय संतकबीरनगर से उसका इलाज चल रहा है। मृतका का एक बड़ा भाई सात वर्ष का और छोटी बहन छह माह की है।

मां ही पूरे परिवार की देखभाल करती हैं। पिता की बीमारी और परिवार चलाने के लिए रुपयों का इंतजाम बड़ी मुश्किल से हो पाता है। इसलिए घर की माली हालत बेहद खराब है। तबीयत ठीक रहती थी तो पिता मेहनत मजदूरी कर लेता था। मगर, किडनी की बीमारी से वह भी लाचार होकर घर बैठा है।

मासूम के माता-पिता एक ही बात बार-बार दोहरा रही है कि आखिर बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था। वह पुलिस से जल्द ही हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहा है। गांव के लोग भी घटना से बेहद आहत हैं। पूरे क्षेत्र में घटना की चर्चा हो रही है।

जिला महिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर सहित तीन डॉक्टरों के पैनल ने मासूम का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में अत्यंत बेरहमी से उसकी हत्या की बात बताई जा रही है। उसके साथ दरिंदगी की भी आशंका जताई गई है। इसकी पुष्टि के लिए आवश्यक नमूने सुरक्षित किए गए हैं। हत्यारों के वहशीपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मासूम के दोनों हाथ मरोड़कर तोड़ दिए गए थे। सिर पर लगी चोट से जाहिर हुआ कि उसे उठाकर पटका गया था। इसके बाद रस्सी से गला कसकर मौत के घाट उतारा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को बक्सरी घाट के पास पुलिस बल की मौजूदगी में मिट्टी में दफना दिया गया।

112 नंबर पीआरवी पर रविवार रात आठ बजे पांच वर्षीय बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। उस गांव और आसपास के सिवान में 12 बजे रात तक खोजबीन की गई। उसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर दूर बच्ची का शव पड़ा मिला। पिता की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई हैं। – अभिनंदन, एसपी बस्ती

ShareTweetSend
Previous Post

शामली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार का इनामी गौ तस्कर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

Next Post

मेरठ में गन्ने के खेत में दवा डालते समय युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, गांव में छाया मातम

Next Post
मेरठ में गन्ने के खेत में दवा डालते समय युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, गांव में छाया मातम

मेरठ में गन्ने के खेत में दवा डालते समय युवक की मौत, नवंबर में होनी थी शादी, गांव में छाया मातम

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा “मां मैं मरने जा रहा हूं…”, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा “मां मैं मरने जा रहा हूं…”, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

12 months ago
श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये काम, वरना पितृ हो जाएंगे नाराज, यहां देखे…

श्राद्ध में भूलकर भी न करें ये काम, वरना पितृ हो जाएंगे नाराज, यहां देखे…

7 months ago
मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दो कैंटरों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

मेरठ में भीषण सड़क हादसा, दो कैंटरों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

1 year ago
इसरो का ऐतिहासिक प्रहार: LVM3 ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में स्थापित किया अब तक का सबसे भारी पेलोड!

इसरो का ऐतिहासिक प्रहार: LVM3 ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में स्थापित किया अब तक का सबसे भारी पेलोड!

4 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In