नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार (7 मई) को मॉक ड्रिल किया जा रहा. इसी क्रम में नई दिल्ली इलाके में रात 8 बजे के करीब 15 मिनट से 20 मिनट तक ब्लैकआउट किया जाएगा. पीएम हाउस और प्रेसिडेंट हाउस छोड़कर पूरी नई दिल्ली इलाके की लाइट्स बंद की जाएगी. जिसमें स्ट्रीट लाइट्स भी शामिल है.
एनडीएमसी ने कहा, ”आज शाम 8 बजे से 8.15 बजे तक सिविल मॉक ड्रिल उपायों के तहत नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. सभी निवासियों से अनुरोध है कि सहयोग करें.”
दिल्ली के कई भीड़भाड़ वाले इलाके में मॉक ड्रिल किया गया. लाजपत नगर, ISBT, दिल्ली कैंट और आईजीआई एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल किया गया.











Discussion about this post