मेरठ। एनएच-58 पर स्क्रैप डीलर अर्जुन से 65 हजार रुपए की लूट का मामला पुलिस जांच में फर्जी पाया गया है। पुलिस के मुताबिक, ब्रेजा कार सवार युवकों ने अर्जुन की पिटाई की थी, लेकिन पैसे गायब होने के आधार पर उन्होंने इसे लूट का रूप दिया।
शोभापुर निवासी अर्जुन ने सोमवार रात हाईवे स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी थी कि वह मोदीनगर से एक स्क्रैप व्यापारी से 65 हजार रुपये लेकर स्कूटी से वापस लौट रहा था। तभी ब्रेजा कार में सवार बदमाशों ने उसे रोका, मारपीट की और रुपये लूट लिए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जांच में कोई भी लूट की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस को मारपीट की पुष्टि मिली लेकिन लूट का कोई साक्ष्य नहीं मिला।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि व्यापारी के पैसे पहले ही कहीं गुम हो गए थे। बाद में उसने मारपीट की घटना को लूट का रूप देकर झूठी सूचना दी। पुलिस अब अर्जुन के खिलाफ झूठी सूचना देने के लिए कार्रवाई की तैयारी कर रही है।











Discussion about this post