मुजफ्फरनगर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस ने शनिवार को शहर भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में स्थानीय अभिसूचना इकाई, डॉग स्क्वायड, एएस चेकिंग टीम और थानों की टीमें शामिल रहीं।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बसों, होटलों और अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गहन जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन तलाशी ली गई, वहीं अनावश्यक रूप से खड़े या घूम रहे लोगों से पूछताछ भी की गई।
पुलिस ने होटल मालिकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहराया न जाए। इसके अलावा बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
यह अभियान शहर में सुरक्षा और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया गया, ताकि संभावित आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।










Discussion about this post