मुजफ्फरनगर। शाहपुर बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया खेड़ा निवासी 68 वर्षीय महिला कमलेश की शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि बाइक चालक खुशहाल घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कमलेश अपने परिजन खुशहाल के साथ मुजफ्फरनगर से बाइक पर गांव लौट रही थीं। कस्बे के नवीन गुड़ मंडी स्थल के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में खुशहाल की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई।
हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि खुशहाल को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया। मृतका के पुत्र सुनील ने तहरीर दी है। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।










Discussion about this post