Saturday, April 11, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home जम्मू-कश्मीर

‘मेहमानों को ऐसे जाता देख दिल टूट रहा है’… पहलगाम हमले के बाद कश्मीर से जाते पर्यटकों पर बोले उमर अब्दुल्ला

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रशासन को श्रीनगर और जम्मू के बीच ट्रैफिक को आसान बनाने का निर्देश दिया है। ताकि पर्यटकों के वाहन निकल सकें।

admin by admin
April 23, 2025
in जम्मू-कश्मीर
‘मेहमानों को ऐसे जाता देख दिल टूट रहा है’… पहलगाम हमले के बाद कश्मीर से जाते पर्यटकों पर बोले उमर अब्दुल्ला
0
SHARES
8
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले के बाद हजारों पर्यटक कश्मीर छोड़कर वापस जाने लगे हैं। अधिकारी सुरक्षित रूप से उन्हें उनके गृह राज्य वापस भेजने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पर्यटकों को इस तरह वापस जाते देख उनका दिल टूट रहा है। अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि पहलगाम में कल (मंगलवार) हुए दुखद आतंकी हमले के बाद हमारे मेहमानों को इस तरह घाटी से वापस जाते देखना दुखद है। लेकिन साथ ही हम यह भी अच्छी तरह समझते हैं कि लोग क्यों जाना चाहते हैं। डीजीसीए और नागरिक उड्डयन मंत्रालय अतिरिक्त उड़ानों की व्यवस्था करने के लिए काम कर रहे हैं। श्रीनगर और जम्मू के बीच नेशनल हाइवे-44 को एक दिशा में ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने प्रशासन को श्रीनगर और जम्मू के बीच ट्रैफिक को आसान बनाने का निर्देश दिया है। ताकि पर्यटकों के वाहन निकल सकें। यह नियंत्रित और संगठित तरीके से करना होगा। क्योंकि सड़कें अभी तक कई जगहों पर अस्थिर हैं और हम फंसे हुए सभी वाहनों को निकालने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम इस समय वाहनों की पूरी तरह से मुक्त आवाजाही की अनुमति नहीं दे पाएंगे और हमें उम्मीद है कि हर कोई हमारे साथ सहयोग करेगा।

पर्यटन व्यापार से जुड़े लोगों ने बताया कि अधिकतर पर्यटक भय के कारण घाटी छोड़ रहे हैं। यह घटना अनंतनाग जिले में पहलगाम के बैसरन मैदान में आतंकवादियों की ओर से 26 पर्यटकों की हत्या किए जाने के एक दिन बाद घटी है। श्रीनगर के एक ‘ट्रैवल ऑपरेटर’ ऐजाज अली ने कहा कि हम जानते हैं कि कश्मीर में पर्यटक सुरक्षित हैं। लेकिन यहां ऐसी घटना होने के बाद उनसे यहीं रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती। लगातार बुकिंग रद्द की जा रही है। करीब 80 प्रतिशत बुकिंग रद्द हो चुकी है।

Related posts

बदल गया मीरवाइज का अंदाज: ‘एक्स’ प्रोफाइल से गायब हुआ ‘हुर्रियत’ का नाम, कश्मीर की राजनीति में नई शुरुआत के संकेत!

बदल गया मीरवाइज का अंदाज: ‘एक्स’ प्रोफाइल से गायब हुआ ‘हुर्रियत’ का नाम, कश्मीर की राजनीति में नई शुरुआत के संकेत!

December 26, 2025
देश ने खोया एक अनमोल रत्न: अस्पताल में इलाज के दौरान युवा CBI अधिकारी का निधन, अपूरणीय क्षति से हर आंख नम

देश ने खोया एक अनमोल रत्न: अस्पताल में इलाज के दौरान युवा CBI अधिकारी का निधन, अपूरणीय क्षति से हर आंख नम

December 26, 2025

उन्होंने कहा कि अगले एक महीने तक के पैकेज रद्द किये जा रहे हैं। अली ने कहा कि बरसों की मेहनत पर पानी फिर गया। पर्यटकों को कश्मीर फिर से लाने के लिए बहुत कुछ करना होगा। ज्यादातर पर्यटक खौफ के चलते वापस लौट रहे हैं। वहीं कुछ ने रुकने का फैसला किया है। महाराष्ट्र की एक महिला पर्यटक ने कहा कि हम होटल के कमरों से बाहर आ गए हैं और हमें कोई डर नहीं लग रहा है। यहां हर जगह सुरक्षा है। हमारी पहलगाम जाने की योजना है और अगर स्थिति अच्छी रही तो हम कल वहां जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि हमले के बारे में सुन कर उन्हें थोड़ी दहशत हुई। उन्होंने कहा कि हम मुंबई से आए हैं। हमले के बाद हमने सोचा कि अब हमें वापस लौटना होगा। लेकिन होटल के कर्मचारियों ने हमें सुरक्षित और सहज महसूस कराया। उन्होंने हमें बताया कि हम इधर-उधर घूम सकते हैं। हमने बाहर आकर देखा कि यहां हर जगह पुलिस और सेना है और पर्यटक सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम सुरक्षित रूप से इधर-उधर घूम सकते हैं और अब डर कम हो रहा है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि श्रीनगर मार्ग पर हवाई किराए में कोई वृद्धि न हो और शहर के लिए अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन किया जाए। एअर इंडिया और इंडिगो बुधवार को श्रीनगर से दिल्ली और मुंबई के लिए कुल चार अतिरिक्त उड़ानों का परिचालन करेंगी। विमानन ने टिकट पुनर्निर्धारण और रद्द करने का शुल्क भी माफ कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने सभी एयरलाइन संचालकों के साथ एक तत्काल बैठक की और श्रीनगर मार्ग पर अत्यधिक किराया वसूली के खिलाफ सख्त परामर्श जारी किया।

यात्री पर बोझ न पड़ेबुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि एयरलाइनों को नियमित किराया स्तर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस संवेदनशील समय के दौरान किसी भी यात्री पर बोझ न पड़े। एअर इंडिया ने श्रीनगर से दिल्ली के लिए अपराह्न साढ़े 11 बजे और श्रीनगर से मुंबई के लिए 12 बजे उड़ानों का परिचालन किया है।

ShareTweetSend
Previous Post

पीएम हाउस पर CCS की बैठक शुरू, पहलगाम हमले के आतंकियों को लेकर होगा बड़ा फैसला!

Next Post

यूपी में परशुराम जयंती पर नहीं होगी छुट्टी, संगठनों में रोष, जाने

Next Post
यूपी: अब सड़कों पर उतरेंगे अफसर, सीएम योगी ने इन आठ अफसरों को दी खास जिम्मेदारी

यूपी में परशुराम जयंती पर नहीं होगी छुट्टी, संगठनों में रोष, जाने

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

भारत और पाकिस्तान में हुए युद्धविराम पर आया बांग्लादेश का बयान, क्या बोले यूनुस?

भारत और पाकिस्तान में हुए युद्धविराम पर आया बांग्लादेश का बयान, क्या बोले यूनुस?

11 months ago
अहमदाबाद विमान हादसा: अयोध्या का मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल, घटना के वक्त मेस में खा रहा था खाना

अहमदाबाद विमान हादसा: अयोध्या का मेडिकल छात्र गंभीर रूप से घायल, घटना के वक्त मेस में खा रहा था खाना

10 months ago
बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रद्द हुआ तो कौन होगा विजेता? क्या है रिजर्व डे का नियम

बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल रद्द हुआ तो कौन होगा विजेता? क्या है रिजर्व डे का नियम

1 year ago
थम नहीं रहा रिटायरमेंट का सिलसिला… ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार अब लिया संन्यास, दिन का तीसरा खिलाड़ी

थम नहीं रहा रिटायरमेंट का सिलसिला… ऑक्शन में नहीं मिला कोई खरीदार अब लिया संन्यास, दिन का तीसरा खिलाड़ी

10 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In