छपरौली। युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने के लिए छपरौली के श्रीविद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक अत्याधुनिक सिंथेटिक रनिंग ट्रैक का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन आज केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी जयंत सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने खुद ट्रैक पर दौड़कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
खेल जगत के लिए बड़ी सौगात-
82 लाख रुपये की लागत से बना यह पाँच-लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक चौधरी जयंत सिंह की निधि से तैयार हुआ है। यह सुविधा क्षेत्र के एथलीटों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अब यहां के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार अभ्यास कर सकेंगे।
युवाओं में दिखा उत्साह-
इस नए ट्रैक से क्षेत्र के युवाओं में खास उत्साह देखने को मिला। उनका मानना है कि यह सुविधा उनके प्रदर्शन को बेहतर बनाएगी और उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद करेगी। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास का महत्व भी समझाया।











Discussion about this post