मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।हरवीर कॉलोनी स्थित लाइट माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से हजारों रुपये की नकदी चोरी कर ली गई।
कंपनी के एरिया मैनेजर नरेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अंदेशा जताया है कि घटना में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2025 की रात को कार्यालय बंद होने के बाद अज्ञात चोरों ने ऑफिस में प्रवेश किया और रैक में रखी 3,20,860 रुपये की नकदी चुरा ली। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस रैक में यह रकम रखी गई थी, उस पर ताला नहीं लगा था।
एरिया मैनेजर नरेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को किसी जान-पहचान वाले या कंपनी से जुड़े अंदरूनी व्यक्ति द्वारा अंजाम दिया गया हो सकता है, क्योंकि चोरों को नकदी की सही जानकारी थी।
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और कंपनी के कर्मचारियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि कार्यालय का कोई कर्मचारी या भेदिया इस वारदात में शामिल हो सकता है।










Discussion about this post