बागपत। गलहेता-चिरचिटा मार्ग पर तेंदुआ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। चिरचिटा गांव के तीन युवकों ने देर शाम खेत से लौटते समय तेंदुए को देखा और उसके तीन फोटो खींचे। युवकों के शोर मचाने पर तेंदुआ एक खेत की ओर भाग गया।
सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तेंदुए की मौजूदगी से किसान और ग्रामीण चिंतित हैं और वन विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक तेंदुए की मौजूदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। वन विभाग की टीम जल्द ही इलाके में सर्च अभियान चलाकर तेंदुए की तलाश करेगी।











Discussion about this post