Wednesday, July 22, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

यूपी: बदायूं में 50 लाख रुपये की जमीन बिक्री से जुड़े विवाद में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, चाकू के 10 से अधिक वार

जयंती का ससुराल वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा गांव में था। पति की मृत्यु के बाद ससुराल की 11 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जयंती ने इस जमीन में से 9 बीघा 50 लाख रुपये में बेच दी थी, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

admin by admin
August 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
यूपी: बदायूं में 50 लाख रुपये की जमीन बिक्री से जुड़े विवाद में मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, चाकू के 10 से अधिक वार
0
SHARES
123
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश। बदायूं के वीरमपुर गांव में मां और बेटी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। दोनों के शरीर पर 10 से अधिक घाव के निशान मिले हैं। घर में रह रहे मौसेरे भाई विपिन पर भी हमलावरों ने चाकू से हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घायल विपिन ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

यह वारदात दातागंज थाना क्षेत्र के वीरमपुर गांव में हुई। मृतक जयंती (35) अपनी मां शांति देवी (75) के साथ गांव के बाहरी हिस्से में नवनिर्मित मकान में रहती थीं। जयंती के पति की 12 साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद वह अपने मायके वीरमपुर आकर रहने लगी थीं। तीन साल पहले जयंती ने गांव के बाहर जमीन खरीदी और वहां मकान बनवाया। उनकी मां शांति देवी भी उनके साथ रहने लगी थीं। शांति के छह बेटे गांव के पुराने मकान में रहते हैं।

जयंती का ससुराल वजीरगंज थाना क्षेत्र के रोटा गांव में था। पति की मृत्यु के बाद ससुराल की 11 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जयंती ने इस जमीन में से 9 बीघा 50 लाख रुपये में बेच दी थी, जिसके बाद विवाद और गहरा गया।

Related posts

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025
उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

उपले थापने गई किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश मिली पीड़िता; दो के खिलाफ मामला दर्ज, नाबालिग गिरफ्तार

December 27, 2025

शांति का भतीजा विपिन, जो हजरतपुर थाना क्षेत्र के चितरी गांव का निवासी है, जयंती के साथ रहता था। उसका मकान भी जयंती के घर के सामने बन रहा था। विपिन ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात को वह देर से घर लौटा। दरवाजा खटखटाने पर किसी ने नहीं खोला, इसलिए वह बाहर बरामदे में तखत पर सो गया। रात को चीखने की आवाज सुनकर वह जागा और घर के अंदर जाने लगा। तभी एक व्यक्ति चेहरे पर काला कपड़ा बांधे चाकू लेकर भागता हुआ बाहर निकला। विपिन ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन हमलावर ने उसके हाथ पर चाकू मार दिया।

विपिन ने बताया कि घर के अंदर जाकर देखा तो जयंती और शांति खून से लथपथ पड़ी थीं। उसने तुरंत शांति के बेटों को सूचना दी, जो मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।

शांति के बड़े बेटे अवनीश ने बताया कि मां और बहन की लाशें बेड पर पड़ी थीं। मां की गर्दन पर गहरा घाव था, जबकि जयंती के शरीर पर कई चोटें थीं। उन्होंने कहा कि घर में चोरी का कोई निशान नहीं मिला, जिससे हत्या का कारण रंजिश प्रतीत होता है। अवनीश ने जयंती की जमीन बिक्री को विवाद का कारण बताया। शांति के दूसरे बेटे राकेश ने भी जमीन बिक्री से जुड़े विवाद की आशंका जताई और कहा कि परिवार को खतरा महसूस हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि चार-पांच हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. बृजेश सिंह ने बताया कि जयंती और शांति नया मकान बनवाकर रह रही थीं, जो अभी पूरा नहीं हुआ था। डेढ़ महीने पहले जयंती ने ससुराल की जमीन बेची थी, जिससे विवाद शुरू हुआ था। पुलिस ने घायल विपिन से पूछताछ की और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर में निषाद पार्टी ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, स्वतंत्रता सेनानियों की उतारी आरती, फहराया तिरंगा

Next Post

बागपत में चिरचिटा रोड पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल!

Next Post
बागपत में चिरचिटा रोड पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल!

बागपत में चिरचिटा रोड पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत का माहौल!

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे भीषण गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे भीषण गर्मी, तापमान 47 डिग्री के पार जाने की संभावना

1 year ago
जाट सबसे बड़ा क्षत्रिय है, इसके बाद यादव, गुर्जर और…; राजपूतों पर फिर बोले हनुमान बेनीवाल

जाट सबसे बड़ा क्षत्रिय है, इसके बाद यादव, गुर्जर और…; राजपूतों पर फिर बोले हनुमान बेनीवाल

1 year ago
बाजार में आते ही छा गई कैंसर की यह दवा, पहले साल 58 करोड़ रुपये की रेकॉर्ड बिक्री

बाजार में आते ही छा गई कैंसर की यह दवा, पहले साल 58 करोड़ रुपये की रेकॉर्ड बिक्री

1 year ago
मुज़फ्फरनगर:  गुर्दा ट्रांसप्लांट कराने के नाम पर छह लाख की ठगी, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शामली: विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से हड़पे 4.88 लाख

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In