मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निषाद पार्टी ने मुज़फ़्फ़रनगर के बेगराजपुर गाँव में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद के नेतृत्व में महर्षि कश्यप पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वतंत्रता सेनानियों और महान पुरुषों की आरती उतारी गई। बच्चों को उनके पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी गई।
प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र मणि निषाद ने कहा, “आजादी के आंदोलन में मछुआ समुदाय का योगदान अद्वितीय रहा है। अंग्रेजों के खिलाफ सबसे पहले अगर किसी ने लड़ाई लड़ी, तो वे हमारे मल्लाह, केवट, और निषाद भाई थे। वे नदियों में नाव चलाते हुए अंग्रेज सैनिकों को रोकते थे, उन पर हमला करते थे और खुद शहीद हो जाते थे।”
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने कई निषादों को नदियों में डुबो दिया, तीरों से मारा, लेकिन उनके साहस ने आजादी की नींव रखी।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जय भगवान कश्यप ने कहा, “यह आयोजन हमारी एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। बच्चे हमारे भविष्य हैं, और उन्हें देशप्रेम की भावना से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।”
उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी का यह आयोजन सिर्फ एक उत्सव नहीं था, बल्कि नई पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की ओर प्रेरित करने का प्रयास भी था।










Discussion about this post