मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई दिया है! चरथावल के रोनी हरजीपुर गांव में तेंदुए की तस्वीरें सामने आते ही इलाके में दहशत फैल गई है।”“ग्रामीणों के अनुसार, देर शाम खेतों के पास अचानक तेंदुआ दिखाई दिया। गांववालों ने तुरंत मोबाइल निकाला और उसकी तस्वीरें कैद कर लीं। ये वही इलाका है, जहाँ कुछ दिन पहले भी तेंदुआ देखा गया था।”“स्थानीय पुलिस पहले ही सर्च अभियान चला चुकी है, लेकिन तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया।
लगातार दिखने के बाद भी अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिख रही।”“ग्रामीणों का कहना है—वन विभाग बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहा। ना कोई टीम पहुंची, ना कोई सुरक्षा इंतज़ाम। लोग खुद डर में जी रहे हैं और अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे।”“गांव के कई इलाकों में तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। खेत, बाग और रहवासी इलाके—सब जगह डर का माहौल फैला है। ग्रामीण कहते हैं, ‘सिर्फ कैमरा लेकर फोटो खींचने से काम नहीं चलेगा, सुरक्षा चाहिए।’”“रोनी हरजीपुर में तेंदुए का बार-बार दिखना चिंता का विषय है। सवाल ये है—क्या वन विभाग सक्रिय होगा, या फिर ग्रामीणों को खतरे के साथ ही जीना पड़ेगा?










Discussion about this post