लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहाँ एक मंत्री के आवास के पास ही माँ-बेटे ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले ये माँ और बेटे मथुरा से आए थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बचाने के लिए डॉक्टरों की टीम प्रयास कर रही है।
सुसाइड नोट में बिजनस पार्टनर पर आरोप-
पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें माँ-बेटे ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नोट में लिखा है कि मंत्री के बिजनस पार्टनर ने उनका घर छीन लिया है, जिसके कारण वे यह कदम उठाने को मजबूर हुए।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और सुसाइड नोट की जाँच कर रही है। यह घटना सत्ता और प्रशासन के गलियारों में हड़कंप मचा रही है।










Discussion about this post