नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तालकटोरा थाने के प्रभारी ने बुधवार सुबह उनकी पत्नी नूतन ठाकुर को फोन कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले देवरिया में दर्ज एक मामले में अमिताभ ठाकुर को अरेस्ट किया गया है और उन्हें हिरासत में लेकर देवरिया ले जाया जा रहा है। इस मामले में नूतन ठाकुर को भी आरोपी बनाया गया है।
चलती ट्रेन से हिरासत में लिया गया-
नूतन ठाकुर के मुताबिक, अमिताभ ठाकुर मंगलवार रात किसी काम से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान उन्हें शाहजहांपुर स्टेशन पर तालकटोरा पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बुधवार सुबह 10 बजे उनकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि हुई।
बताया जा रहा है कि अमिताभ ठाकुर रात में लखनऊ से दिल्ली के लिए ट्रेन में सवार थे। शाहजहांपुर पहुंचते ही उन्हें चलती ट्रेन से सादी वर्दी में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उतार लिया। शुरुआत में परिजनों को उनकी कोई जानकारी नहीं मिली, बाद में रेलवे ने पुलिस की मौजूदगी की आशंका जताई।
कौन हैं अमिताभ ठाकुर?
अमिताभ ठाकुर 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने यूपी के कई जिलों में बतौर कप्तान कार्य किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने 2021 में स्क्रीनिंग के दौरान उन्हें सेवा के लिए अनुपयुक्त पाया था, जिसके बाद उन्हें समय से पहले रिटायरमेंट दे दी गई थी।











Discussion about this post