मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची एक विवाहिता ने अपने साथ हुई मारपीट और गाली-गलौज की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने मारपीट के दौरान हुई घटनाओं का वीडियो भी पुलिस को दिखाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
पीड़िता ने बताया कि उनका नाम अंशुल है और वह राजपुर की रहने वाली हैं। उनके तायसरे के पोते हितेश, उसकी पत्नी ज्योति और उनकी माँ रेखा पर रोजाना मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप है। पिछले महीने हुई मारपीट के दौरान पीड़िता का गर्भपात भी हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके पास मारपीट और गाली-गलौज की वीडियो भी मौजूद है।
वर्तमान में पीड़िता जानसठ में रह रही हैं और उनका कहना है कि उनके पति के परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों पर तुरंत कार्रवाई करने और उनके हक की सुरक्षा करने की मांग की। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया है।










Discussion about this post