मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा डालने के विरोध में क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका की निजी कंपनी के वाहन सड़क पर खड़े रहे, जिससे अव्यवस्था बढ़ गई। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
नगर पालिका के तहत काम करने वाली निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नितेश चौधरी ने कहा कि विरोध कर रहे लोग सरकारी काम में बाधा डाल रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से इन लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
एकता विहार कॉलोनी के महिला और पुरुष नगर पालिका के एमआरएफ सेंटर पर पहुंचकर कूड़ा डालने का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सेंटर पर पूरे शहर का कूड़ा डाला जाता है, जिससे आसपास की जगह गंदगी से भर जाती है। इसके कारण आवारा कुत्ते मरे हुए जानवरों को वहां से उठा कर अपने घरों के बाहर लेकर आते हैं, उन्हें खाते हैं और वहीं छोड़ कर भाग जाते हैं। इससे इलाके में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान करने और कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था सुधारने की मांग की है।










Discussion about this post