नई दिल्ली। साल के आखिरी महीने में जनता को थोड़ी राहत मिली है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल और गैस कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में ₹10 तक की कटौती की है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले के ही समान हैं। कमर्शियल गैस की नई कीमतें सोमवार, 1 दिसंबर से लागू हो गई हैं।
शहरों में कमर्शियल गैस के नए दाम-
दिल्ली: 19 किलोग्राम का सिलेंडर अब ₹1580.50 में मिलेगा। पहले इसकी कीमत ₹1590.50 थी।
कोलकाता: यहां 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत घटकर ₹1684 हो गई है, जो पहले ₹1694 थी।
मुंबई: मुंबई में इसकी कीमत ₹1542 से घटकर ₹1531.50 पर आ गई है।
चेन्नई: चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर अब ₹1750 के बजाय ₹1739.50 में मिलेगा।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर-
घरेलू रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत ₹853 पर स्थिर है। अन्य शहरों में भी दाम पहले की तरह ही हैं।











Discussion about this post