मुज़फ्फरनगर। शाहपुर में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को शुरू हुआ ग्रामीणों का धरना अब कानूनी कार्रवाई में बदल गया है। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों ने थाने के बाहर धरना दिया और बाद में नगर थाने पहुंचकर सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के दौरान पीड़िता के चाचा ने आत्मदाह का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया।
न्याय की मांग कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 32 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। यही नहीं, आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति समेत सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कमालपुर गाँव के गोपाल, दीपक, यश, शुभम, प्रमोद, मोंटी और धनायन गाँव का गौरव शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सड़क जाम कर अराजकता फैलाई, जिसे रोकने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश है, जबकि परिजन अब भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
शाहपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग बुधवार को बड़े बवाल में बदल गई थी । परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट होकर थाने के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया और फिर कस्बा पुलिस चौकी पर पहुंचकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की थी । मौके पर पहुंचे सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन भीड़ मानने को तैयार नहीं हुई थी। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठी फटकारकर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा और जाम खुलवाना पड़ा।
घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए 32 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया।










Discussion about this post