मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर से 18 मई को घर से भागे प्रेमी युगल का दुखद अंत हो गया। गुरुवार को चंडीगढ़ के एक होटल के कमरे से दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दोनों ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया है।
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने फरार होने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। लेकिन गुरुवार को सूचना मिली कि चंडीगढ़ स्थित एक होटल में प्रेमी युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मंसूरपुर पुलिस टीम परिजनों को साथ लेकर चंडीगढ़ पहुंची और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद दोनों के शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि बरामद सुसाइड नोट में दोनों ने साफ लिखा है कि उनकी मौत के लिए कोई और नहीं, बल्कि वे स्वयं जिम्मेदार हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।










Discussion about this post