मेरठ। टीपी नगर इलाके से 16 साल के किशोर को पड़ोस में रहने वाली 30 साल की महिला बहला-फुसलाकर ले गई। काफी तलाश के बाद भी जब लड़का नहीं मिला तो उसके पिता ने महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाने में दी तहरीर में ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी किशोर के पिता ने बताया कि उनका पुत्र करीब एक माह से मलियाना निवासी अपने मामा के यहां रह रहा था। 12 मई को वह अपने मामा से घर जाने की बात कहकर निकला था। शाम तक भी वह घर नहीं पहुंचा। संभावित स्थानों और रिश्तेदारियों में उसे तलाश किया गया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
अगले दिन कुलंजन गांव निवासी बॉबी ने बताया कि उनके पुत्र को उन्होंने पड़ोसी महिला के साथ परतापुर बाईपास पर गाजियाबाद की ओर जाते हुए देखा था। आरोप है कि महिला उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर ले गई है। उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि किशोर और महिला को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।











Discussion about this post