मेरठ। नोएडा एसटीएफ और बांदा पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट में वांछित और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश यशपाल पुत्र धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के रोहटा रोड स्थित एक मकान पर तड़के ही छापा मारा गया। टीम को वहां वांछित यशपाल की मौजूदगी की सूचना मिली थी। जैसे ही टीम ने दबिश दी, आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
पुलिस ने मौके से यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि यशपाल पर बांदा जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह करीब डेढ़ महीने से फरार चल रहा था। बांदा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ़्तार कर नोएडा एसटीएफ और बांदा पुलिस की टीम अपने साथ ले गई है। पूछताछ और आगे की कार्रवाई बांदा में की जाएगी।











Discussion about this post