मेरठ। नौचंदी थाना पुलिस ने चोरी के मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। घटना 30 मई की है, जब पीड़ित गौरव गोयल पुत्र राम कुमार गोयल निवासी एफ-111 शास्त्री नगर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने उनके निर्माणाधीन मकान से मार्बल मशीन व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी सिटी के निर्देश पर थाना नौचंदी पुलिस ने तफ्तीश कर चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों अभिषेक पुत्र यशपाल निवासी सी-77, सेक्टर 8 कालियागढ़ी थाना मेडिकल मेरठ, तथा अर्जुन कुमार पुत्र मनोज निवासी काली मंदिर के पास जयभीमनगर थाना भावनपुर जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए मारबल की मशीन और अन्य सामान बरामद कर पीड़ित के हवाले कर दिया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।











Discussion about this post