मेरठ। मेरठ की परीक्षितगढ़ पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त बिलाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जिसने चोरी का माल बरामद करने के लिए पुलिस पार्टी पर छुपे हुए तमंचे से फायरिंग की थी। उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तार काटने वाली आरी, तमंचा, कारतूस, पिकअप गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त हाईटेंशन तार बरामद किए गए हैं।
एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 24 अप्रैल की रात्रि में अहमदपुरी में बिजली की साइट से दो मजदूरों से मारपीट कर कुछ बदमाश बिजली का हाईटेंशन वायर लूट ले गए थे । इस मामले में उक्त देर रात्रि में थाना परीक्षितगढ़ पुलिस द्वारा इस घटना में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लूट गया वायर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी बरामद किया गया। बदमाश बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्थबड्डा थाना किठौर को थाना पुलिस बिजली के तार काटने के उपकरण बरामद करने हेतु जंगल ग्राम अहमदपुरी गए थे। वहां पर उसने छिपाए हुए तमंचे से पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया, जिसमें पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में अभियुक्त बिलाल पैर में गोली लगने से घायल हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: बिलाल पुत्र शौकीन निवासी कायस्त बड्डा थाना किठौर जनपद मेरठ।
बरामदगी: तार काटने की आरी, 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त पिक-अप व हाईटेंशन तार बरामद।











Discussion about this post