मुजफ्फरनगर। फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर भारतीय जनता पार्टी के नेता के बेटे को धमकाना महंगा पड़ गया है। पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे को जेल भेज दिया है। चरथावल के दधेडू चौकी प्रभारी संजय कुमार तोमर ने वाजिद मुखिया नाम के युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसे नगला राई स्थित फर्नीचर की दुकान से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जाता है कि वाजिद मुखिया भारतीय जनता पार्टी के नेता साजिद मुखिया का पुत्र है। उस पर आरोप है कि उसने खुद को जीएसटी अफसर बता कर एक रिक्शा चालक को धमका कर उससे कथित रूप से वसूली का प्रयास किया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है, पकड़े गए अभियुक्त पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।










Discussion about this post