मेरठ। जिले में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेरठ पुलिस ने शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 383 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
एसएसपी मेरठ के निर्देश पर जिलेभर में चलाए गए इस अभियान के तहत हॉटस्पॉट्स, मुख्य मार्ग, बाजार, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर गहन चेकिंग की गई। सभी थानों के प्रभारी अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी में जुटे रहे।
जांच के दौरान वाहन के दस्तावेजों, संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी, वांछित अपराधियों की पहचान तथा अवैध गतिविधियों की रोकथाम पर विशेष ध्यान दिया गया। जिन थानों के अंतर्गत सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई, उनमें थाना ब्रह्मपुरी (49), हस्तिनापुर (22), पल्लवपुरम (20), सदर बाजार (19), गंगानगर (16), लोहियानगर (14), मुण्डाली (14), जानी (14), मेडिकल (10), बहसूमा (10) आदि शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर शांति-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Discussion about this post