Monday, April 13, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home उत्तर प्रदेश

मेरठ: 2021 से बिगड़ने लगे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई 4 मार्च 2025 की वो तारीख……जिसमें लिखी गई सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी

सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों के परिजन मान गए।

admin by admin
March 20, 2025
in उत्तर प्रदेश, मेरठ
मेरठ: 2021 से बिगड़ने लगे मुस्कान से रिश्ते, फिर आई 4 मार्च 2025 की वो तारीख……जिसमें लिखी गई सौरभ हत्याकांड की पूरी कहानी
0
SHARES
992
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ : चार मार्च 2025 को साहिल को लेकर मुस्कान और सौरभ के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने पति को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली। पढ़ें हत्याकांड की पूरी कहानी।

फिल्मों जैसी इस हकीकत की सनसनीखेज कहानी का फ्लैश बैक भी है। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बुधवार को एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने शुरू से लेकर अब तक की इस कहानी को परत-दर-परत बताया। चार मार्च 2025 को साहिल को लेकर मुस्कान और सौरभ के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद मुस्कान ने पति को हमेशा के लिए मिटाने की ठान ली। इसके लिए वह पहले ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर प्लानिंग कर चुकी थी।

Related posts

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

रील के चक्कर में ‘खूनी’ खेल! लाइक्स की भूख ने बनाया हैवान, रील बनाते-बनाते दोस्त के सीने पर तान दिया तमंचा

December 28, 2025
वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

वेल्डिंग की चिंगारी ने शोरूम में मचाई तबाही; लाखों के गद्दे और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जलकर खाक, मचा हड़कंप

December 27, 2025

सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों के परिजन मान गए। 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सौरभ नौकरी छोड़ी और परतापुर में प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करने लगा। 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चला गया और वहां दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगा।

मुस्कान फोन पर सौरभ से बातचीत करती थी। वीडियो कॉल पर बेटी से बात कराया करती थी। इसके बाद मुस्कान की जिंदगी में फिर से साहिल की एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले साथियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसके माध्यम से मुस्कान की बातचीत साहिल से हुई। दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी। शॉप्रिक्स मॉल में इनकी मुलाकात हुई।

इसके बाद बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी भी घूमने गए। मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी और कसम दिलाई थी कि वह अब साहिल से नहीं मिलेगी, लेकिन वह फिर भी साहिल से मिलती रही।

मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था।

सौरभ शराब पीने का आदि था। हालांकि, शुरू में मुस्कान शराब पीने से सौरभ को रोकती थी, लेकिन बाद में वह भी सौरभ के साथ शराब पीने लगी थी। जब सौरभ लंदन चला गया तो मुस्कान साहिल के साथ शराब पीती थी।

छह साल की पीहू एलकेजी में पढ़ती है। तीन मार्च को पीहू के पेपर खत्म हुए थे। पीहू के पेपर पूरे होने के बाद वह उसे मायके में छोड़कर आ गई थी। इसके बाद सौरभ की हत्या की।

24 घंटे तक सौरभ का सिर और कलाइयों से कटे दोनों हाथ साहिल के घर रखे रहे। पांच मार्च को दोनों ने प्लानिंग की और घंटाघर से नीले रंग का एक ड्रम खरीदा और पॉली बैग के रखे धड़ को उसमें डाल दिया। कुछ देर बाद साहिल घर गया और सिर और हाथ जिस बैग में रखे थे उसे ले आया। दोनों ने मिलकर उन्हें भी ड्रम में डाल दिया। ऊपर से सीमेंट और डस्ट का घोल कर उसमें भरकर उसे सील कर दिया।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।

मुस्कान की मां ने कहा कि जब से सौरभ लंदन गए थे तब से मुस्कान रेंट पर रहती थी। जब से शादी हुई तब से ही ऐसे ही अलग-अलग रहते थे दोनों। मुस्कान की ससुराल में भी नहीं बनी। एक साल ससुराल में रहे, अब मुस्कान ने सौरभ को क्या पट्टी पढ़ाई, वो तो यह दोनों ही जानते होंगे। मुझे यह पता है कि सौरभ इससे ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बदतमीज थी।

मुस्कान के पिता ने कहा कि उसे फांसी होनी चाहिए। मुस्कान ने जीने का हक खो दिया है। ऐसे इंसान को जीने का हक नहीं है। सौरभ हमेशा मुस्कान का सपोर्ट करता था। मां ने कहा कि जब सौरभ लंदन जा रहा था तो हमने कहा कि मुस्कान को हमारे पास छोड़कर जाओ, लेकिन मुस्कान नहीं चाहती थी कि यहां रहे। क्योंकि मुस्कान को पता था कि मां-बाप किसी न किसी चीज के लिए रोकटोक करेंगे।

मुस्कान की मां ने कहा कि सौरभ जब लंदन में थे तब मैंने कहा कि मुस्कान कमजोर हो गई है। हमको लगा कि सौरभ की याद में मुस्कान का वजन कम हो गया है। हमें नहीं पता था कि बदतमीज लड़का साहिल उसे नशे करवा रहा है। 10 किलो वजन मुस्कान का कम हो गया था।

सौरभ के बड़े भाई राहुल उर्फ बबलू का भी रोकर बुरा हाल था। राहुल ने बताया कि सौरभ का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। करीब दो साल पहले भी विवाद हुआ था। उस समय तलाक के कागजात तैयार हो गए थे लेकिन बाद में साथ रहने पर समझौता हो गया था। यदि उस समय तलाक हो जाता तो मेरे भाई की हत्या नहीं होती और यह दिन देखना नहीं पड़ता। वहीं काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह राहुल को संभाला। लोगों की भीड़ में भी मुस्कान और साहिल के प्रति आक्रोश स्पष्ट दिखाई दे रहा था। काॅलोनी में भी मुस्कान और साहिल के प्यार के चर्चे रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपा और फिर शव को बाथरूम में ले जाकर छुरे से उसके 15 टुकड़े किए। शव सीमेंट में इस कदर धंसा हुआ था कि पोस्टमार्टम के लिए पूरे ड्रम को ही मोर्चरी भेजना पड़ा। पुलिस ने ड्रम तोड़कर शव निकाला, जिसमें सिर, दोनों हाथ, पैर के पंजे अलग-अलग मिले।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।

परिजनों ने बताया कि लंदन में पति सौरभ परिवार को पालने के खातिर मेहनत कर कमाता था, यहां उसकी पत्नी मुस्कान साहिल को अक्सर अपने घर बुलाती थी। प्यार की खातिर सौरभ सबकुछ बर्दाश्त करता रहा, लेकिन यह नहीं मालूम था कि एक दिन उसी की पत्नी प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार देगी।

करीब दो साल पहले वर्ष 2023 में मुस्कान और साहिल की फोन पर चैटिंग सौरभ ने देख ली थी। जिसको लेकर दंपती में अक्सर विवाद रहने लगा। उधर, इसकी जानकारी लगने पर साहिल भी मुस्कान से शादी करने की जिद करने लगा। सौरभ ने पत्नी को तलाक नहीं दिया और लंदन में नौकरी करते रहे।

ShareTweetSend
Previous Post

मुजफ्फरनगर: KIA शोरूम मैनेजर गिरफ्तार, 55 लाख रुपये की ठगी का खुलासा, तीन कारें बरामद

Next Post

अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिसौली महापंचायत को दिया पूर्ण समर्थन

Next Post
अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिसौली महापंचायत को दिया पूर्ण समर्थन

अखिल भारतीय जाट महासभा ने सिसौली महापंचायत को दिया पूर्ण समर्थन

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मुजफ्फरनगर में मौलाना अरशद मदनी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी युवक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में मौलाना अरशद मदनी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी युवक गिरफ्तार

9 months ago
मुजफ्फरनगर: प्रदूषण के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल; राकेश टिकैत बोले— ‘जहरीले कचरे का खेल बंद करे प्रशासन’

मुजफ्फरनगर: प्रदूषण के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल; राकेश टिकैत बोले— ‘जहरीले कचरे का खेल बंद करे प्रशासन’

4 months ago
मेरठ में कार सवार युवकों ने नर्स से की सरेराह छेड़छाड़, साथी कर्मचारी को पीटा

मेरठ में कार सवार युवकों ने नर्स से की सरेराह छेड़छाड़, साथी कर्मचारी को पीटा

1 year ago
मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या , परिवार में मचा कोहराम

1 year ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In