मेरठ। मेरठ के लालकुर्ती थाने की तोपखाना पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रदीप कुमार और उनके रिश्तेदार की रायबरेली में सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। वहां से वह अपनी पत्नी और साले के साथ कार से मेरठ लौट रहे थे।
रायबरेली के जगतपुर थानाक्षेत्र में किसी अज्ञात वाहन ने प्रदीप की गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसमें प्रदीप और उसके साले की मौके पर मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिनको एम्स में भर्ती कराया गया।











Discussion about this post