बागपत। बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता की बहन ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसे बुलाकर उसकी 13 वर्षीय बहन को ले गया। आरोपियों ने पीड़िता के साथ करीब 6 घंटे तक दुष्कर्म किया।
आरोपी पीड़िता को बेहोशी की हालत में एक गली में छोड़कर फरार हो गए। गांव के एक व्यक्ति ने पीड़िता के परिवार को सूचना दी कि उनकी बहन गंभीर हालत में मिली है। पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दो नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।











Discussion about this post