मेरठ। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के शौकीन गार्डन में रहने वाली दो सगी बहनें संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं। दोनों बहनें घर से यह कहकर निकली थीं कि वे अपनी मां को ढूंढने जा रही हैं। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी है।
शौकीन गार्डन निवासी महाराज की पत्नी अंजुम सोमवार को अपनी बीमार नंद को देखने नौचंदी थाना क्षेत्र के किदवाई नगर गई थी। जब काफी देर तक महिला अपने घर नहीं पहुंची तो उसकी बेटियां 22 साल की मंतशा व 17 वर्षीय की अल्विया मां को ढूंढने के लिए घर से निकल गई थी। लेकिन इस दौरान महिला अपने घर वापस आ गई।
दोनों बेटियों का पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है की बेटियों की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द बरामद कर लिया जाएगा।











Discussion about this post