Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home देश

मोदी जी का 40 मिनट का भाषण; बड़ी बातें – ‘वही खरीदें जिसमें हिंदुस्तानी का पसीना हो, पाकिस्तान घुटनों पर आया

उन्होंने गर्व से कहो, ये स्वदेशी है का नारा भी लोगों से लगवाया। आइए, अब हम जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बढ़ी बातें !

admin by admin
September 17, 2025
in देश
मोदी जी का 40 मिनट का भाषण; बड़ी बातें – ‘वही खरीदें जिसमें हिंदुस्तानी का पसीना हो, पाकिस्तान घुटनों पर आया
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने प्रदेश के धार जिले के बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। इसके अलावा कई अन्य योजनाओं की सौगात भी प्रदेश की जनता को दी। करीब 40 मिनट के भाषण में पीएम मादी ने आतंकवाद, पाकिस्तान, स्वास्थ्य, विकास, गरीबी और स्वदेशी पर बात की। पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी पर गर्व करने और उसे अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो खरीदें, उसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का पसीना होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे 2047 विकसित भारत बनाना है, जिसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है। उन्होंने गर्व से कहो, ये स्वदेशी है का नारा भी लोगों से लगवाया। आइए, अब हम जानते हैं पीएम मोदी के भाषण की बढ़ी बातें !

एक आतंकी ने रो-रोकर अपना हाल बताया
पीएम मोदी ने कौशल और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर उन्हें नमन कर अपने संबोधन की शुरुआत की। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परणामु धमकियों से नहीं डरता है। ये नया भारत, घर में घुसकर मारता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया।

महिलाओं के स्वास्थ्य पर जोर, महाअभियान की शुरुआत

Related posts

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ आज का दिन! पनडुब्बी में सफर करने वाली देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मु

December 28, 2025
मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

मुरैना में रफ्तार का कहर: अलाव ताप रहे लोगों को कार ने रौंदा, 2 की मौत; आरोपी ‘नेता’ को छोड़ने पर थाने में भारी हंगामा

December 27, 2025

पीएम मोदी ने कहा कि मां भारती से बड़ा कुछ नहीं है। हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था। वे बस यही चाहते थे कि हमारा देश गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आगे बढ़े। इसी प्रेरणा से हमने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत की यात्रा के चार स्तंभ हैं। नारी शक्ति, गरीब, युवा और किसान। इस कार्यक्रम में चारों स्तंभों को मजबूती देने का काम हुआ है। ये कार्यक्रम धार में हो रहा है लेकिन, ये पूरे भारत के लिए हो रहा है। आज यहां से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार जैसे महाअभियान की शुरूआत हो रही है। नारी शक्ति राष्ट्र की प्रगति का मुख्य आधार है। घर में मां ठीक रहती है तो पूरा घर ठीक रहता है। अगर, मां बीमार हो जाए तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती है। इसलिए स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान माताओं को समर्पित है। इसका मकसद है एक भी महिला जानकारी के आभाव में किसी भी बीमारी का शिकार ना हो। ऐसी बीमारियां जिनका महिलाओं को सबसे ज्यादा खतरा है, उन्हें शुरूआत में पकड़ना जरूरी है। कैंसर जैसी भयंकर बीमारियों की जांच शुरूआत में ही की जाएगी। पीएम ने कहा, हमने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना का फायदा साढ़े 4 करोड़ गर्भवती महिलाओं को मिल चुका है। 19 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि देश की माताओं-बहनों के खाते में पहुंच चुकी है। अभी एक क्लिक पर 15 लाख से ज्यादा महिलाओं को मदद भेज दी गई है, चार करोड़ से ज्यादा रुपए उनके खातों में जमा हो गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। आदिवासी इलाकों में सिकल सेल एनीमिया बड़ी बीमारी होती है। एमपी से ही 2023 में सिकल सेल स्क्रीन का कार्ड मिलना शुरू हुआ था। आज एमपी में ही एक करोड़ वां कार्ड दिया गया है। अब तक इस अभियान के तहत पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों लोगों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए है। आज लोग स्वस्थ्य हो जाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ्य हो जाएंगी।

गरीबी खत्म करने पर फोकस
सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गरीब की सेवा मेरे जीवन का उद्देश्य है। हमारी सरकार गरीबों को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रही है। समर्पण भाव से काम करने के कारण पिछले 11 साल के परिश्रम के कारण आज देश के 25 करोड़ लोग गरीबी के जीवन से बाहर आ गए हैं। समाज को नया आत्मविश्वास मिला है। सरकार के सारे प्रयास गरीबों की जिंदगी बदलने वाली मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि मुफ्त राशन योजना के आंकड़े सुनकर विदेशियों की आंखे फटी रह जाती हैं। आज भी इस योजना के तहत मुफ्त आनाज दिया जा रहा है। पीएम आवास योजना के तहत जो राशि दी गई है, उसमें ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर हैं। करोड़ों बहने मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर नए व्यापार कर रही हैं। सरकार तीन करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। अब तक दो करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। महिलाओं को ड्रोन दीदी और महिला सखी बनाकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था के केंद्र में लाया जा रहा है।

फाइव एफ पर काम कर रही सरकार

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार फाइव एफ पर काम कर रही है। इसमें फार्म, फाइबर, फैक्टरी, फैशन और फॉरेन की चैन बन रही है। धार के पीएम मित्र पार्क के लिए जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे, किसानों को लाभ मिलेगा। हम देश में ऐसे छह पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं। अब धार दुनिया के मार्केट में चमकेगा।

क्या है फाइव एफ?
FARM: कपास का उत्पादन करने वाले किसान अपनी उपज सीधे खेत से लाकर कंपनियों को बेच सकेंगे।
Fiber: कपास की जिनिंग यानी साफ-सफाई की जाएगी और धागा भी बनाया जाएगा।
Factory: कॉटन की स्पिनिंग, निटिंग की जाएगी, फैक्टरी में कपास से अलग किया जाएगा।
Fashion: कपड़ों की डिजाइनिंग और गारमेंटिंग से जुडे जॉब वर्क का काम होगा।
FOREIGN: फैक्टरी में तैयार हुए कपड़ों को पैकेजिंग के बाद विदेशों में एक्सपोर्ट किया जाएगा।

सभा के अंत में पीएम मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देशवासी जो भी खरीदें वो देश में ही बना होना चाहिए। जो भी खरीदें, उसमें पसीना किसी न किसी हिंदुस्तानी का होना चाहिए। उसमें हिंदुस्तान की मिट्टी की खुशबू होनी चाहिए। सभी व्यापारी भाई-बहन जो भी बेचें वो देश में ही बना होना चाहिए। अब हमें स्वदेशी को विकसित भारत की नींव बनाना है। ये तब होगा जब हम देश में बनी हुई चीजों को गर्व से खरीदेंगे। हमें सबसे पहले देखना है कि क्या ये देश में बना है। जब हम ऐसा करते हैं तो हमारा पैसा देश में ही रहता है, जब पैसा देश में रहता है तो उससे देश का विकास होता है। उसी से सड़कें बनती हैं, योजनाएं चलती हैं। इससे ही नए रोजगार पैदा होते हैं।

जीएसटी की कम दरों का फायदा उठाएं
पीएम ने कहा कि 22 सिंतबर (नवरात्र के पहले दिन) से जीएसटी की कम की गईं नई दरें लागू हो रही हैं। देशवासी स्वदेशी चीजें खरीदकर इसका फायदा उठाएं। दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं। हर दुकान पर गर्व से कहो ये स्वदेशी है का बोर्ड हो। उन्होंने राज्य सरकार से इसके लिए अभियान चलाने की भी अपील की। इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से गर्व से कहो, ये स्वदेशी है का नारा भी लगवाया।

ShareTweetSend
Previous Post

यूपी: PM मोदी के जन्मदिन पर मंत्रियों ने दी बधाई, कपिल देव बोले- मोदी जी ने हर क्षेत्र में देश को नई ऊर्जा दी

Next Post

मुज़फ्फरनगर में पिटबुल का कहर, 6 साल के मासूम पर किया हमला, बुरी तरह से घायल

Next Post
मुज़फ्फरनगर में पिटबुल का कहर, 6 साल के मासूम पर किया हमला, बुरी तरह से घायल

मुज़फ्फरनगर में पिटबुल का कहर, 6 साल के मासूम पर किया हमला, बुरी तरह से घायल

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

मेरठ नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप, सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

मेरठ नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, लगाए गंभीर आरोप, सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन

10 months ago
मुज़फ्फरनगर में ईवान हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, धरने पर बैठे परिजनों ने डॉक्टर लगाया लापरवाही का आरोप

मुज़फ्फरनगर में ईवान हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान युवक की मौत, धरने पर बैठे परिजनों ने डॉक्टर लगाया लापरवाही का आरोप

6 months ago
हवा हुई खराब: सहारनपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज, जानिए कारण

हवा हुई खराब: सहारनपुर में वायु गुणवत्ता सूचकांक 180 दर्ज, जानिए कारण

4 months ago
मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल से निकलने वाले ज़हरीले धुएं पर हंगामा, गोकुल सिटी के नागरिक बुरी तरह से परेशान

मुज़फ्फरनगर में पेपर मिल से निकलने वाले ज़हरीले धुएं पर हंगामा, गोकुल सिटी के नागरिक बुरी तरह से परेशान

6 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In