मुजफ्फरनगर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बिजनौर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चंदन चौहान गुरुवार को उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा पर स्थित भूराहेड़ी बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने वहां शिवभक्तों की सेवा व स्वागत के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वयं कांवड़ यात्रियों को पेयजल व खाद्य सामग्री वितरित की।
इस अवसर पर मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी, सहारनपुर रेंज के डीआईजी, और एसएसपी भी मौजूद रहे। सांसद चंदन चौहान के साथ लोकदल नेता अजीत राठी और नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन जहीर फारूकी भी थे। उन्होंने शिवभक्तों की सेवा को “समर्पण और सेवा का अद्भुत उदाहरण” बताते हुए नगर पंचायत पुरकाजी द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।
नगर पंचायत के द्वितीय तल स्थित कार्यालय से पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से एनडीए परिवार की ओर से कांवड़ियों का औपचारिक स्वागत किया गया। वहीं, भूराहेड़ी से लेकर फलौदा तक लगे स्पीकरों के माध्यम से सांसद चंदन चौहान का संबोधन कांवड़ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और स्थानीय जनमानस ने सुना।










Discussion about this post