मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और चरथावल विधायक पंकज मलिक ने शुक्रवार को मुंबई में वरिष्ठ सपा नेता अबू आजमी से मुलाकात की। पार्टी के भावी विस्तार और दोनों राज्यों- उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में समाजवादी आंदोलन को और मजबूत बनाने के लिए यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।
बैठक के दौरान तीनों नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने और आम जन तक समाजवादी विचारधारा को पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया। अबू आजमी ने सांसद हरेंद्र सिंह मलिक की किसानों के हक और सामाजिक न्याय की दिशा में सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने विधायक पंकज मलिक का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी के युवा नेता संगठन को नई ऊर्जा दे रहे हैं।
हरेंद्र मलिक ने कहा कि समाजवादी पार्टी देशभर में गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठा रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र से लेकर उत्तर प्रदेश तक पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
नेताओं ने आगामी चुनावों और जनसंपर्क अभियान की रणनीति पर भी विस्तृत चर्चा की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात पार्टी के भविष्य के एजेंडे और संयुक्त प्रयासों को गति देने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।










Discussion about this post