मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के अंदर सिपाहियों की बैरक के पास लगे एयर कंडीशनर (AC) का कंप्रेसर फट गया। बताया जा रहा है कि धमाके के साथ AC में आग लग गई, जिससे देखते ही देखते आग ने बैरक और भोजनालय के पास के हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
स्थानीय पुलिसकर्मियों और वहां मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टेंडर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आगजनी की इस घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन थाने में रखा सामान जलकर खाक हो गया।
पुलिस विभाग द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है और प्रारंभिक कारण AC का ओवरहीट होना बताया जा रहा है।










Discussion about this post