मुज़फ़्फ़रनगर । शुकतीर्थ मार्ग पर गश्त के दौरान पुलिस ने नलकूप से मोटर चोरी की योजना बना रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा, 3700 नकद और चोरी के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के अनुसार, रविवार शाम को उपनिरीक्षक रणबीर सिंह पुलिस टीम के साथ शुकतीर्थ मार्ग पर गश्त कर रहे थे। रजवाहे की पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और थैले में प्लास, पेंचकस, पाइप जैसे उपकरण बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम काला उर्फ धर्मेंद्र निवासी शुकतीर्थ बताया। उसने स्वीकार किया कि 20 मई की रात उसने भोपा के जंगल में गुरदास वालिया के नलकूप से विद्युत मोटर चुराई थी और बाद में बेच दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।











Discussion about this post