बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोतवाली के एक मुहल्ले में महिला ने कमरे में झाडू लगाने के बाद मिट्टी गिरने पर ससुर से मारपीट की और फिर कमरे में जाकर फांसी लगा लगी। शोर सुनकर पहुंचे स्वजन व आसपास के लोगों ने बमुश्किल फंदा काटकर महिला को बचाया।
मुहल्ले में बाइक मैकेनिक परिवार के साथ रहता है। सोमवार सुबह मैकेनिक अपने बच्चे व पिता के साथ घूमने गया था। घर पर पत्नी ने साफ सफाई की तो कुछ देर बाद मैकेनिक के पिता लौट गए। उनके जूतों में लगी मिट्टी कमरे में फैल गई। इससे आगबबूला हुई महिला ने वृद्ध ससुर के साथ डंडे से मारपीट की। इसके बाद गाली गलौज करते हुए कमरे में जाकर दुपट्टे का फंदा पंखे पर डालकर फांसी लगा ली।
इस दौरान मैकेनिक बच्चों के साथ घर पहुंचा। बेटी ने मां को पंखे पर लटका देखकर शोर मचाया तो स्वजन के साथ आसपास के लोग भी कमरे में पहुंचे। फंदे को काटकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पड़ोस के लोगों ने बताया कि महिला आए दिन परिवार के सभी लोगों के साथ विवाद रखती है।
शायद ही ऐसा कोई दिन बीतता हो जो घर में गाली गलौज न हो। वहीं, इस संबंध में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई। महिला की हालत में इलाज के बाद सुधार है।

Discussion about this post