मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन और पुलिस टीम ने शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए हनुमान चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानों के बाहर ठेला और ठिया लगाकर सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया और जुर्माना भी वसूला गया।
अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी। सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार राठौर ने मीडिया को बताया कि व्यापारियों को पहले भी कई बार मीटिंग कर चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद दुकानदार पैदल पथ पर सामान रखकर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सांकेतिक है और यदि आगे भी अतिक्रमण जारी रहता है तो अगले सप्ताह से कठोर कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई को कांवड़ यात्रा की तैयारियों के तहत देखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











Discussion about this post