मुज़फ्फरनगर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर से किसानों को जबरन हटाने के विरोध में भाकियू टिकैत ने मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को किसान विरोधी बताया।
उन्होंने कहा कि जब किसान दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे तब केजरीवाल और भगवंत मान किसान हितेषी बनते थे। लेकिन अब किसान जब पंजाब में आंदोलन कर रहे हैं तो भगवंत मान किसानों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं।
भाकियू टिकैत जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि 120 से ज्यादा किसान नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है जो किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। दो-तीन महीने से खनोरी बॉर्डर पर पंजाब के किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे 2 दिन पहले जबरदस्ती तानाशाही पूर्ण रवैया से आंदोलन खत्म कराया गया। उसके विरोध में आज हमारा यह ज्ञापन देने का प्रोग्राम था। और जो भी निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा और चौधरी राकेश टिकैत लेगे उसके अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।










Discussion about this post