मुजफ्फरनगर। जानसठ क्षेत्र के अहरोरा में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपने पिता सुंदर पाल वाल्मीकि (72) की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। शव पूरी रात घर में पड़ा रहा। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
जानसठ के अहरोरा गांव में बुधवार रात मिंटू शराब के नशे में घर आया। यहां उसका अपने पिता सुंदर पाल वाल्मीकि से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर मिंटू ने रोटी पकाने वाले तवे से वार कर सुंदर पाल की हत्या कर दी और फरार हो गया।
बृहस्पतिवार सुबह शव पड़ा देखकर लोगों को वारदात का पता चला। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी बेटे की तलाश की जा रही है।










Discussion about this post