मुज़फ्फरनगर। बिजनेस प्लान 2024-25 के अंतर्गत 33/11 केवी मंडी समिति बिजली घर से जुड़ी 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी व नई मंडी फीडर लाइन का विभक्तिकरण कार्य किया जाएगा। इस कारण 11 केवी स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय फीडर एवं नई मंडी फीडर को अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।
विद्युत विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, यह कार्य 30 मई 2025 को दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान स्टेट बैंक कॉलोनी, भारतीय कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, जैन मिलन विहार और कंबल वाला बाग सहित आस-पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रवक्ता ने आमजन से अपील की है कि वे इस निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने हेतु विभाग का सहयोग करें। कार्य पूर्ण होते ही विद्युत आपूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी।











Discussion about this post