मुजफ्फरनगर : जिले के ग्राम कसेरवा में एक मजदूर की व्यथा सामने आई है। शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले शाहरुख ने मीडिया के सामने अपनी पीड़ा बयान की।
शाहरुख ने बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहा है। उनकी पत्नी और ससुराल वाले उन्हें परेशान कर रहे हैं। पत्नी अक्सर घर में झगड़ा करती है। वह किसी अन्य युवक के साथ घर से चली जाती है।
पत्नी और उसके परिवार वाले शाहरुख से पैसों की मांग करते हैं। उन्होंने धमकी दी है कि मांग पूरी न करने पर झूठे केस में फंसा देंगे। शाहरुख के विरोध करने पर पत्नी धमकी देती है कि वह जहर खाकर मर जाएगी। वह बेटे को भी मार देगी और इसका इल्जाम शाहरुख पर लगा देगी।
शाहरुख के परिवार वालों ने भी उनका साथ छोड़ दिया है। उन्होंने शाहरुख को घर से निकाल दिया है। पहले भी शाहरुख ने थाने में शिकायत की थी। पत्नी ने झूठा वादा करके मामला खत्म करा दिया। अब फिर वही स्थिति बन गई है।
शाहरुख ने रोते हुए कहा कि अब उनमें जीने की हिम्मत नहीं बची है। वह न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो उन्हें न्याय दिलाया जाए, या वह अपनी जान दे देंगे।
प्रशासन से शाहरुख की अपील शाहरूख का साफ कहना है कि अगर अबकी बार भी उसे इंसाफ नहीं मिला तो वो अपनी जान दे देगा। उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि इस मामले की जांच निष्पक्ष थाने से कराई जाए, क्योंकि स्थानीय थाना शाहपुर में उसे निष्पक्षता की उम्मीद नहीं है।











Discussion about this post