उत्तर प्रदेश में मौसम ने गुरुवार से अचानक करवट बदली। सुबह राजधानी लखनऊ समेत तराई और पूर्वी यूपी में कई जगहों पर गरज और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। साथ ही, पूर्व से पश्चिम तक कहीं भी लू जैसे हालात नहीं रहे। कुछ जगहों पर उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए समूचे प्रदेश में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की है। साथ ही पूर्वी-तराई इलाकों और बुंदेलखंड समेत प्रदेश के 31 जिलों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिन पूरे प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहने वाला है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 29 से 31 मई के बीच प्रदेश में दो-तीन दिनों के लिए बूंदाबांदी होगी और इस दौरान हवाओं की तीव्रता और क्षेत्रफल में विस्तार देखने को मिलेगा।
बांदा, चित्रकूट, फतेहपुर, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, विजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की चेतावनी जारी की गई है।











Discussion about this post