Friday, April 10, 2026
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us
ASB NEWS INDIA
  • Home
  • देश
  • Uttar Pradesh
    • बिजनौर
  • Muzaffarnagar
  • About
  • Contact
  • News
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • धमाकेदार खबरें
    • बॉलीबुड
  • Login
No Result
View All Result
ASB NEWS INDIA
Home बिजनौर

यूपी: चचेरे भाई ने चार दोस्तों के साथ मिलकर की मासूम की हत्या, इंस्टाग्राम पर मांगी फिरौती, शव के साथ किया ये घिनौना काम

पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है।

admin by admin
May 10, 2025
in बिजनौर
यूपी: चचेरे भाई ने चार दोस्तों के साथ मिलकर की मासूम की हत्या, इंस्टाग्राम पर मांगी फिरौती, शव के साथ किया ये घिनौना काम
0
SHARES
273
VIEWS
Share on FBShare on TwitterShare on Whatsapp

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर में पांच लाख की फिरौती के लिए सातवीं कक्षा के छात्र का अपहरण किया। छात्र पर ही परिवार वालों से पांच लाख रुपये मंगवाने का दबाव बनाया। छात्र के इनकार करने पर भेद खुलता देख छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई समेत पांच आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है। छात्र का शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है।

गांव हुसैनपुर कलां के रहने वाले दीपक कुमार का बेटा आयुष (14) मंगलवार की दोपहर घर से निकला। शाम तक नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की। बुधवार को थाना शिवालाकलां में अपहरण का केस दर्ज कराया। लापता की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

इसी दौरान आरोपी आयुष की हत्या कर चुके थे और वे शव को गांव इमलिया के जंगल में गड्ढे में दबाने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। घेराबंदी होती देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर झोंके। जवाबी फायरिंग में एक आरोपी अनिकेत के पैर में गोली लगी। इसके साथ-साथ पुलिस ने अन्य चार आरोपियों को भी दबोच लिया। पुलिस ने खेत से आयुष का शव भी बरामद किया। वहीं आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर, तीन कारतूस, चार मोबाइल फोन, फावड़ा बरामद किया है।

Related posts

रिश्वतखोर लेखपाल पर गाज: बिजनौर में 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

रिश्वतखोर लेखपाल पर गाज: बिजनौर में 5 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विभाग में मचा हड़कंप

December 23, 2025
बिजनौर: कोहरे का कहर; डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार क्रेटा, जलसे से लौट रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत

बिजनौर: कोहरे का कहर; डंपर में जा घुसी तेज रफ्तार क्रेटा, जलसे से लौट रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत

December 22, 2025

एसपी अभिषेक झा का कहना कि पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि उन्होंने योजना के तहत आयुष को उसके मित्र नकुल के जरिए बुलाया। इसके बाद पांचों ने आयुष को जंगल में ले जाकर उसके परिजनों से पांच लाख की फिरौती लेने का प्लान समझाया। आयुष से कहा गया था कि वह खुद के अपहरण होने की बात कहते हुए अपने घर से पांच लाख रुपये मंगवाए। जिस पर आयुष ने इनकार कर दिया।

उससे कहा गया था कि दो लाख रुपये उसे दिए जाएंगे बाकी तीन लाख हम पांचों बांट लेंगे। इनकार करने और योजना का भेद खुलता देख उसके चचेरे भाई अनिकेत ने बाकी साथियों के साथ मिलकर आयुष की हत्या कर दी। आयुष केलनपुर के किसान इंटर कॉलेज में सातवीं का छात्र था।

मृतक आयुष के पिता दीपक खेती करते हैं। आयुष उनका इकलौता पुत्र था। आयुष की एक बहन भी है। उसकी हत्या से परिवार में गम का माहौल बना हुआ है।

बताया गया कि मंगलवार की शाम ही आयुष की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को आरोपियों ने इंस्टाग्राम की एक फेक आईडी बनाकर मृतक के रिश्तेदार को मैसेज किया। जिसमें एक लाख रुपये फोन पर देने जबकि चार लाख रुपये नजीबाबाद में एक जगह पर पहुंचाने की बात कही गई थी। इसी मैसेज के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और हत्या का राज खुलता चला गया।

आयुष के लापता होने के बाद परिवार और गांव वाले उसे इधर-उधर ढूंढ रहे थे। उनके संग आयुष के परिवार का ही चचेरा भाई अनिकेत भी उसे तलाशने का नाटक करता रहा। वह मृतक के परिवार वालों को जंगल में इधर-उधर भी लेकर गया। मगर, उस जगह लेकर नहीं पहुंचा, जहां उसका शव डाला गया था।

पारिवारिक भाई आयुष की हत्या में शामिल रहा अनिकेत आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। अनिकेत के खिलाफ साल 2021 में चोरी जबकि साल 2024 में आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज है। अब उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आयुष की गला घोंट कर हत्या कर दी।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार-
अनमोल निवासी गांव इमलिया, थाना शिवाला कलां
आकाश निवासी गांव इमलिया, थाना शिवाला कला
अनिकेत निवासी हुसैनपुर कलां, थाना शिवाला कलां
नकुल निवासी हुसैनपुर कलां, थाना शिवाला कलां
उमेश निवासी गांव हुसैनपुर कलां थाना शिवाला कलां

ShareTweetSend
Previous Post

मेरठ में महिलाओं ने दरोगा के साथ की मारपीट, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Next Post

गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन को किया नष्ट

Next Post
गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन को किया नष्ट

गुजरात के कच्छ में पाकिस्तान ने किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब, ड्रोन को किया नष्ट

Discussion about this post

RECOMMENDED NEWS

केदारनाथ के पास हाईवे पर उतरा हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

केदारनाथ के पास हाईवे पर उतरा हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

10 months ago
मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

मेरठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

9 months ago
मुजफ्फरनगर में मारुति सुजुकी शोरूम के बाहर भाकियू तोमर ने दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर में मारुति सुजुकी शोरूम के बाहर भाकियू तोमर ने दिया धरना, लगाए गंभीर आरोप

11 months ago
बिहार चुनाव: एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने महागठबंधन से छीनी कुर्सी, नतीजों में किसे-क्या मिला? जानिए सबकुछ

बिहार चुनाव: एनडीए की ऐतिहासिक जीत ने महागठबंधन से छीनी कुर्सी, नतीजों में किसे-क्या मिला? जानिए सबकुछ

5 months ago

FOLLOW US

BROWSE BY CATEGORIES

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav amrish baliyan jayant chaudhary MLA Ghulam Mohammed Muzaffarnagar Muzaffarnagar news Naresh tikait RLD samajwadi party sanjeev baliyan sanjeev baliyan news up vidhan sabha अखिलेश केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मुजफ्फरनगर रालोद विधानसभा विधायक गुलाम मौहम्मद संजीव बालियान

POPULAR NEWS

  • मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    मुजफ्फरनगर में जिंदा हुई हार्टअटैक से मरी दुल्हन!, फेरों से पहले ‘प्रेमिका’ के साथ हुई फरार, सामने आया सबके होश उडाने वाला सच

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सतीश कौशिक की मौत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, बाप-बेटे मिलकर करते थे बलात्कार, लडकियों को…देखें तस्वीरें

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • अभी-अभीः खतौली में इस बडी पार्टी ने किया अपने उम्मीदवार का ऐलान, गर्माया चुनावी माहौल

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को महापंचायत में सरेआम बलकटी से काटने की धमकी, चौधरी नरेश टिकैत ने दिया बडा बयान, देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • मुजफ्फरनगर में हवस में अंधे युवक ने बकरी से किया बलात्कार, गूंजी मिमियाने की आवाज तो…देखें वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
ASB NEWS INDIA

Follow us on social media:

Recent News

  • यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!
  • खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख
  • रैन बसेरे पहुंचे CM योगी: बेसहारा लोगों का जाना हाल, खुद बांटे कंबल; पूछा— ‘भोजन मिला या नहीं?’

Category

  • Business
  • Culture
  • Lifestyle
  • Muzaffarnagar
  • National
  • News
  • Punjab
  • Travel
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • अध्यात्म
  • अमरोहा
  • अयोध्या
  • अलीगढ़
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कानपुर
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गुरुग्राम
  • गोरखपुर
  • चंडीगढ़
  • जम्मू
  • जम्मू-कश्मीर
  • जयपुर
  • देश
  • देश-विदेश
  • देहरादून
  • धमाकेदार खबरें
  • नई दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • बरेली
  • बहराइच
  • बागपत
  • बिजनौर
  • बिहार
  • बुलंदशहर
  • बेंगलुरु
  • बॉलीबुड
  • मथुरा
  • मुज़फ़्फ़रनगर
  • मुंबई
  • मुरादाबाद
  • मेरठ
  • राजस्थान
  • लखनऊ
  • वाराणसी
  • विदेश
  • शामली
  • शाहजहांपुर
  • संभल
  • सहारनपुर
  • हरियाणा

Recent News

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

यूपी में भीषण ठंड और जानलेवा शीतलहर का कहर: CM योगी का बड़ा फैसला, 1 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी स्कूल!

December 29, 2025
खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली: गुप्ता पाइप ट्रेडर्स में लगी भीषण आग; शॉर्ट सर्किट ने मचाई तबाही, लाखों का सामान जलकर राख

December 28, 2025
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Contact Us

© 2022 ASB News India.

No Result
View All Result
  • Home
  • Politics
  • News
  • Business
  • Culture
  • National
  • Sports
  • Lifestyle
  • Travel
  • Opinion

© 2022 ASB News India.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In